NREGA Gram Panchayat List 2026: नरेगा ग्राम पंचायत सूची ऑनलाइन कैसे देखें?

NREGA Gram Panchayat List (नरेगा ग्राम पंचायत सूची) : NREGA ग्राम पंचायत सूची महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत सभी पंजीकृत ग्राम पंचायतों की एक आधिकारिक सूची है। इस सूची में राज्य, जिला और ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों के नाम और उनके कोड दर्ज होते हैं।

इस लेख में हम आपको NREGA ग्राम पंचायत सूची देखने, डाउनलोड करने, रंगों का अर्थ जानने, और राज्य/जिला/ब्लॉक वार सूची प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

NREGA ग्राम पंचायत सूची क्या है?

परिभाषा

NREGA ग्राम पंचायत सूची महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के तहत सभी पंजीकृत ग्राम पंचायतों की एक आधिकारिक सूची है। इस सूची में राज्य, जिला और ब्लॉक वार ग्राम पंचायतों के नाम, उनके कोड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज होती है।

उपयोगिता

इस सूची का उपयोग जॉब कार्ड आवेदन, पेमेंट स्टेटस चेक, मस्टर रोल देखने और अन्य NREGA सेवाओं के लिए किया जाता है। ग्राम पंचायत कोड के माध्यम से आप अपनी पंचायत से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण बातें

  • हर ग्राम पंचायत का एक अद्वितीय कोड होता है
  • यह सूची राज्य, जिला और ब्लॉक वार उपलब्ध है
  • सूची नियमित रूप से अपडेट होती रहती है
  • यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है

NREGA ग्राम पंचायत सूची क्यों जरूरी है?

मुख्य कारण

  • जॉब कार्ड आवेदन: जॉब कार्ड के लिए आवेदन करते समय ग्राम पंचायत का चयन करना होता है।
  • पेमेंट स्टेटस: मजदूरी भुगतान की स्थिति देखने के लिए ग्राम पंचायत का चयन आवश्यक है।
  • मस्टर रोल: कार्य स्थल की उपस्थिति और मजदूरी की जानकारी के लिए।
  • ग्राम पंचायत कोड: विभिन्न ऑनलाइन सेवाओं के लिए ग्राम पंचायत कोड की आवश्यकता होती है।
  • रिपोर्ट्स: राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर की रिपोर्ट्स देखने के लिए।

NREGA ग्राम पंचायत सूची कैसे देखें? (विस्तृत प्रक्रिया)

यदि आप NREGA (मनरेगा) की ग्राम पंचायत सूची देखना चाहते है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –

चरण 1: NREGA वेबसाइट पर जाएं

NREGA Gram Panchayat List देखने के लिए सबसे पहले आवेदक को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट – https://nrega.nic.in/ पर जाना होगा।

NREGA पोर्टल पर जाएं
NREGA Portal

चरण 2: Quick Access विकल्प चुनें

होमपेज पर मौजूद मेनू में आपको Login के ऊपर क्लिक करते ही आपको ड्राप डाउन मेनू में एक Quick Access विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 3: Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक करें

इसके बाद आप एक नए पेज आ जाएंगे उस पेज के मेनू में Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक कर देंना है।

चरण 4: Gram Panchayats चुनें

फिर इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, यहाँ आपको 3 विकल्प देखने को मिलेंगे:

  • Gram Panchayats
  • Panchayat Samiti/ Block Panchayat/ Mandal
  • Zilla Panchayats

इसके बाद आपको Gram Panchayats विकल्प पर क्लिक करना होगा।

Gram Panchayat Report

चरण 5: Generate Reports पर क्लिक करें

इसके बाद आपको Generate Reports के विकल्प पर क्लिक कर देना है।

चरण 6: राज्य का चुनाव करें

अब इसके बाद आपके सभी राज्यों की सूची खुल जाएगी। जिसमे आपको अपने राज्य का चुनाव करना होगा।

State Selection

चरण 7: विवरण दर्ज करें

फिर इसके बाद राज्य का चुनाव करते ही आपको निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करने का विकल्प आ जाएगा:

  • राज्य का नाम
  • वित्तीय वर्ष
  • जिला
  • ब्लॉक
  • पंचायत का नाम
District Block gram panchayats Selection

चरण 8: Proceed बटन पर क्लिक करें

ऊपर दी गई सभी जानकारियां दर्ज करके आप नीचे दिए गए Proceed बटन पर क्लिक कर देंना है।

चरण 9: Gram Panchayat Reports पेज खुलेगा

उस पर क्लिक करने के बाद Gram Panchayat Reports पेज खुलेगा, जिसमे आपको 6 विकल्प दिखेंगे:

  • R1. Job Card / Registration
  • R2. Demand, Allocation & Musteroll
  • R3. Work
  • R4. Irrregularties / Analysis
  • R5. IPPE
  • R6. Registers
Job Card Register Option

चरण 10: Job Card/Employment Register चुनें

यदि आप केवल जॉब कार्ड सूची को चेक करना चाहते हैं, तो आपको R1. Job Card / Registration विकल्प के अंतर्गत मौजूद 3th विकल्प "Job card/Employment Register" के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 11: NREGA Employment Register खुलेगा

इसके बाद आपके सामने NREGA Employment Register खुल कर आ जाएगा, जहा आप जॉब कार्ड सूची में अपने नाम को दर्ज करके चेक कर सकते हैं।

Gram Panchayat List

चरण 12: सूची देखें और प्रिंट करें

फिर इसके बाद आपके सामने ग्राम पंचायत सूची खुल जाएगी, आप चाहें तो उसका स्क्रीनशॉट लेकर प्रिंट कर सकते हैं।

चरण 13: जॉब कार्ड डाउनलोड/प्रिंट करें

नोट: यदि आप अपने जॉब कार्ड को डाउनलोड या प्रिंट करना चाहते हैं, तो आपको अपने जॉब कार्ड के नंबर पर क्लिक कर देना है। फिर इसके बाद आपके जॉब कार्ड का पूरा विवरण आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, आपको इसे प्रिंट करके सुरक्षित रख लेना है।

NREGA ग्राम पंचायत सूची में अलग-अलग रंगों का क्या मतलब है?

आपको नरेगा कार्ड के कलर अर्थ लिस्ट में देखने को मिलेंगे, और ये क्या दर्शाते हैं:

लाल कलर : यदि नरेगा लिस्ट में आपके नाम पर लाल कलर किया हुआ है, तो उसका मतलब है कि आपके NREGA जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध नहीं है और आपको अभी तक कोई भी रोज़गार प्रदान नहीं किया गया है।
हरा कलर : यदि नरेगा लिस्ट में आपका नाम हरे कलर का है, तो उसका मतलब है कि आपके NREGA जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध है और इसके साथ ही आपको रोज़गार मिल चुका है।
ग्रे कलर : यदि नरेगा लिस्ट में आपका नाम ग्रे कलर का है, तो इसका मतलब है कि आपके NREGA जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध है लेकिन अभी तक सरकार के द्वारा आपको रोज़गार प्रदान नहीं किया गया है।
पीला कलर : यदि आपका नाम पीले कलर में लिखा गया है, तो उसका मतलब यह है कि आपके NREGA कार्ड में आपका फोटो तो नहीं है, लेकिन आपको रोज़गार मिल चुका है।

महत्वपूर्ण सुझाव

  • यदि आपका नाम लाल या पीले रंग में है, तो जल्द से जल्द अपनी ग्राम पंचायत में जाकर अपना फोटो अपडेट करवाएं।
  • फोटो अपडेट करने के बाद ही आपको रोजगार और भुगतान की सुविधा मिल पाती है।
  • ग्रे रंग में नाम होने का मतलब है कि आपका फोटो तो है लेकिन काम की मांग करनी होगी।
  • हरे रंग का नाम सबसे अच्छी स्थिति को दर्शाता है।

राज्यवार NREGA ग्राम पंचायत सूची

राज्य का नाम ग्राम पंचायतों की संख्या (लगभग)
उत्तर प्रदेश 58,000+
मध्य प्रदेश 23,000+
बिहार 8,000+
राजस्थान 11,000+
महाराष्ट्र 28,000+
पश्चिम बंगाल 3,000+
तमिलनाडु 12,000+
कर्नाटक 6,000+
गुजरात 14,000+
ओडिशा 6,000+

राज्यवार सूची देखने के लिए

आप NREGA पोर्टल पर अपने राज्य का चयन करके ग्राम पंचायत सूची देख सकते हैं। साथ ही, आप राज्यवार जॉब कार्ड सूची, पेमेंट स्टेटस और अन्य रिपोर्ट्स भी देख सकते हैं।

राज्यवार NREGA पोर्टल पर जाएं

NREGA ग्राम पंचायत सूची डाउनलोड कैसे करें?

चरण 1: रिपोर्ट जनरेट करें

उपरोक्त प्रक्रिया से ग्राम पंचायत सूची जनरेट करें।

चरण 2: डाउनलोड विकल्प चुनें

रिपोर्ट पेज पर "Download" या "Export" विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: फॉर्मेट चुनें

अपनी सुविधा के अनुसार PDF या Excel (CSV) फॉर्मेट चुनें।

चरण 4: फाइल सेव करें

फाइल डाउनलोड होने के बाद उसे अपने डिवाइस में सेव करें।

ग्राम पंचायत कोड कैसे पता करें?

चरण 1: NREGA वेबसाइट पर जाएं

NREGA Gram Panchayat List देखने के लिए सबसे पहले आवेदक को नरेगा की आधिकारिक वेबसाइट – https://nrega.nic.in/ पर जाना होगा।

NREGA पोर्टल पर जाएं
NREGA Portal

चरण 2: Quick Access विकल्प चुनें

होमपेज पर मौजूद मेनू में आपको Login के ऊपर क्लिक करते ही आपको ड्राप डाउन मेनू में एक Quick Access विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 3: Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक करें

इसके बाद आप एक नए पेज आ जाएंगे उस पेज के मेनू में Panchayats GP/PS/ZP पर क्लिक कर देंना है।

चरण 4: Gram Panchayats चुनें

फिर इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, यहाँ आपको 3 विकल्प देखने को मिलेंगे:

  • Gram Panchayats
  • Panchayat Samiti/ Block Panchayat/ Mandal
  • Zilla Panchayats

इसके बाद आपको Gram Panchayats विकल्प पर क्लिक करना होगा।

चरण 2: अपना राज्य, जिला, ब्लॉक चुनें

Reports सेक्शन में जाकर अपना राज्य, जिला और ब्लॉक चुनें।

चरण 3: ग्राम पंचायत सूची खोलें

ग्राम पंचायत सूची में आपके ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों के नाम और कोड दिखेंगे।

चरण 4: अपनी पंचायत का कोड नोट करें

अपनी ग्राम पंचायत के सामने लिखे कोड को नोट कर लें।

ग्राम पंचायत कोड का उपयोग

  • जॉब कार्ड आवेदन में
  • पेमेंट स्टेटस चेक करने में
  • मस्टर रोल देखने में
  • विभिन्न रिपोर्ट्स डाउनलोड करने में

सामान्य समस्याएं और समाधान

प्रॉब्लम: "No Data Found" दिख रहा है

समाधान: सुनिश्चित करें कि आपने सही राज्य, जिला और ब्लॉक चुना है। हो सकता है कि चयनित ब्लॉक में कोई ग्राम पंचायत पंजीकृत न हो।

प्रॉब्लम: पेज लोड नहीं हो रहा है

समाधान: कभी-कभी सरकारी वेबसाइट ट्रैफिक के कारण धीमी हो जाती है। थोड़ी देर बाद या कम व्यस्त समय में प्रयास करें।

प्रॉब्लम: रिपोर्ट डाउनलोड नहीं हो रही

समाधान: अपना इंटरनेट कनेक्शन चेक करें। दूसरा ब्राउज़र (Chrome, Firefox) उपयोग करें।

हेल्पलाइन और संपर्क विवरण

NREGA हेल्पलाइन

राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1800-111-0707 (निःशुल्क)
ईमेल सहायता nrega@nic.in
आधिकारिक वेबसाइट https://nrega.nic.in/
राज्यवार NREGA पोर्टल https://nregaplus.nic.in/netnrega/statepage.aspx

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: NREGA ग्राम पंचायत सूची क्या है?

उत्तर: NREGA ग्राम पंचायत सूची MGNREGA के तहत पंजीकृत सभी ग्राम पंचायतों की आधिकारिक सूची है, जिसमें राज्य, जिला और ब्लॉक वार पंचायतों के नाम और कोड दर्ज होते हैं।

प्रश्न: ग्राम पंचायत सूची में लाल रंग का क्या मतलब है?

उत्तर: लाल रंग का मतलब है कि जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध नहीं है और श्रमिक को अभी तक कोई रोजगार प्रदान नहीं किया गया है।

प्रश्न: ग्राम पंचायत सूची में हरे रंग का क्या मतलब है?

उत्तर: हरे रंग का मतलब है कि जॉब कार्ड में फोटो उपलब्ध है और श्रमिक को रोजगार मिल चुका है।

प्रश्न: क्या ग्राम पंचायत सूची डाउनलोड की जा सकती है?

उत्तर: हाँ, आप सूची को PDF या Excel (CSV) फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रश्न: क्या यह सेवा मुफ्त है?

उत्तर: हाँ, NREGA ग्राम पंचायत सूची देखना और डाउनलोड करना पूरी तरह से मुफ्त है।

प्रश्न: मुझे अपनी ग्राम पंचायत का नाम सूची में नहीं मिल रहा है, क्या करूँ?

उत्तर: अपने ब्लॉक कार्यालय या ग्राम पंचायत से संपर्क करें। हो सकता है कि आपकी पंचायत अभी NREGA में पंजीकृत न हुई हो।